LUCKNOW / 02-07-2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन पर होगा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत आनंद द्विवेदी

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email


प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश 

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 4 जुलाई को प्रथम लखनऊ आगमन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में व्यापक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न संगठनों की जिम्मेदारियां तथा स्वागत स्थलों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत की विस्तृत कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय तक कुल 42 भव्य स्वागत मंच बनाए जाएंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उनका जोरदार स्वागत करेंगे।
 लखनऊ के एक सौ दसपार्षदों को तीस टोलियों में विभाजित कर प्रत्येक समूह में चार, पांच पार्षदों को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त बीस से अधिक विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। व्यापारी समाज, अधिवक्ता समाज, युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अल्पसंख्यक एवं पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को भी स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों, बैनरों एवं स्वागत द्वारों से सजाया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम आगमन ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

दूसरे दिन पांच जुलाई को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर शक्तिकेंद्र संयोजकों के कार्यक्रम में सम्मलित होगे।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.