कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की सहभागिता
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
बदलाव की दिशा में कांग्रेस का मजबूत कदम!
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में अमेठी के लोकप्रिय सांसद श्री किशोरीलाल शर्मा जी ने सहभागिता की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी जनआंदोलनों की रणनीति पर गंभीर मंथन हुआ। जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने, कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतारने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को बुलंद करने और उत्तर प्रदेश में बदलाव की नई शुरुआत का संकल्प है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब जनता के अधिकारों की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ेगा।