LUCKNOW / 02-07-2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला एवं शहर कमेटियों को लेकर हुई अहम बैठक

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ 

लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्री राजेंद्र पाल गौतम की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय  के कुशल नेतृत्व में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने, आगामी जनआंदोलनों की रणनीति तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों से संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने का आह्वान किया।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के संकल्प को दोहराया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी  राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी  पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली कोषाध्यक्ष-उ.प्र. कांग्रेस शिव पांडेय संगठन महासचिव  अनिल यादव समेत वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित जिला/शहर अध्यक्षों ने संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा प्रदेश में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.