आहट सुनकर परिजनों की खुली आंख, चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता
*कोंच।* बरहल गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक चोरी की नीयत से घर में घुस गया। खटर-पटर की आवाजें सुन परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने उसे भागता हुआ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मकान मालिक का आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ घर में घुसा था जिन्होंने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। विरोध करने पर गृहस्वामी के साथ मारपीट भी की गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य साथी फरार हो गए।
थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम बरहल निवासी सद्दाम हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था, तभी देर रात गांव का ही अनिल गुर्जर अपने तीन-चार साथियों के साथ छत के रास्ते घर में घुस आया। आरोप है कि बदमाशों ने अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी पार कर दी। आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए और आरोपियों को चोरी करते देख लिया। इस पर बदमाश तमंचा दिखाकर भागने लगे। इसी दौरान अनिल गुर्जर की गृहस्वामी से हाथापाई हो गई, जिसमें उसने डंडे से पैर पर वार कर दिया। इसके बाद वह छत के रास्ते कूदकर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे आरोपियों में से अनिल को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अवनीश पटेल ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी दिखवाए जा रहे हैं।