रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान, यात्रियों को जागरूक किया छात्र-छात्राओं ने
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
सह संपादक कपिल गुप्ता
*कोंच।* स्वच्छता पखवाड़े के तहत शनिवार को मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के रोवर-रेंजर एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
रानी लक्ष्मीबाई व नेताजी सुभाष चंद्र बोस दल के संयुक्त नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान कूड़ा-कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने यात्रियों को समझाया कि स्वच्छ वातावरण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होने के साथ समाज की सकारात्मक छवि भी प्रस्तुत करता है। इस मौके पर महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी भूपेंद्र त्रिपाठी व एनसीसी प्रभारी हरिश्चंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसे अभियानों से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। स्वच्छता अभियान जैसे छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रखते हैं। इस दौरान हार्दिक पटेल, शिवांश तिवारी, वैष्णवी, शिवानी, स्वाति, सनी ताम्रकार, श्यामजी, राजबाबू, शरद सोनी, हर्ष यादव आदि मौजूद रहे