LUCKNOW / 18-04-2026

ग्राम गुरावती में शिक्षा चौपाल एवं रेडनेस बालवाटिका उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

सह संपादक कपिल गुप्ता 

कोंच (जालौन)तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा करनपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में दिन शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के संयोजन में “शिक्षा चौपाल” एवं “रेडनेस बाल वाटिका उन्मुखीकरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना और बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करना रहा
          कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और शिक्षकों के साथ संवाद बनाए रखने का आह्वान किया
चौपाल में मौजूद अभिभावकों को निपुण भारत मिशन सहित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत उपस्थित रहे जबकि प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जितेंद्र गुप्ता एवं अभिलाष तिवारी मंचासीन रहे
कार्यक्रम के दौरान बाल शिक्षा के महत्व प्रारंभिक शिक्षा में परिवार की भूमिका और बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया साथ ही क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई
इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षकों मलखान सिंह राजकुमार और विमला जाटव को सम्मानित किया गया वहीं निपुण विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए जितेंद्र गुप्ता को भी सम्मान मिला इसके अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं तन्मय साध्वी राशि आदित्य और उपेंद्र को पुरस्कृत किया गया।
अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु करन सिंह ओमप्रकाश और रवि सिंह को भी सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में एआरपी रविन्द्र पटेल सहित क्षेत्र के शिक्षक अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.