LUCKNOW / 17-04-2026

आगामी19अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email


यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश 

सह  संपादक कपिल गुप्ता 

*कोंच*(जालौन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ विप्र समाज द्वारा मनाया जाएगा और उनके अनुसरण के लिए विशाल शोभा यात्रा भी निकल जाएगी यह शोभा यात्रा नया पटेल नगर स्थित राम कुंड परिसर से प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होकर मारकंडेश्वर तिराहा से एस आर पी इंटर कालेज रेलवे क्रासिंग सागर चौकी चन्द्रकुआँ चौराहा से स्टेट बैंक होते पॉवर हाउस बजरिया वाट स्कूल से ब्राह्मण महासभा परिसर में जाकर बिश्रामित होगी शोभायात्रा मैं बैंड बाजों घोड़ा तथा महापुरुषों के साथ भगवान परशुराम रथ पर शोभायमान  होंगे तथा यात्रा मार्ग में जगह जगह पर जलपान की व्यबस्था भगवान परशुराम के बंशजों द्वारा एवं अनुयायियों द्वारा की जाएगी और भगवान परशुराम मंदिर परिसर में पूजन अर्चन के बाद प्रसाद स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी ब्राह्मण महासभा राघवेंद्र तिवारी ने दी इस दौरान भास्कर दुबे गौरव तिवारी अमरेंद्र दुबे बिबेक द्विवेदी हरिश्चंद्र तिवारी शुभम सोनू तिवारी जय प्रकाश रावत सहित तमाम बिप्र बन्धु मौजूद रहे।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.