पंजाब के अमृतसर मे आठ साल में पांच भाइयों की मौत: पंजाब में नशे ने एक-एक कर बुझाए घर के सभी चिराग
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
पंजाब के अमृतसर में नशे ने एक परिवार के पांच चिराग बुझा दिए। आठ वर्षों में नशे से पांच भाइयों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
नशे की लत के कारण एक ही परिवार के पांच बेटों की मौत हो गई। पांचवें बेटे ने मंगलवार को गुरु नानक देव अस्पताल में आखिरी सांस ली। मृतक का नाम सोनू है और वह कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला था। उसे सोमवार को इलाज के लिए अमृतसर लाया गया था। सोनू को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इससे पहले सोनू के चार भाइयों की भी नशे की लत के कारण ही मौत हो गई थी। हालांकि युवक की हालत बिगड़ने का पता चलने पर मुख्यमंत्री ने पूरा इलाज सरकारी खर्च पर करवाने की बात कही थी।