LUCKNOW / 08-04-2026

एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी घायल मंडी चौकी के प्रभारी नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

सह संपादक कपिल गुप्ता 

कोंच 
नदीगांव थाने के ग्राम लोहई निवासी दिनेश दोंदेरिया पुत्र रामरूप बीते रविवार की रात करीब दस बजे कोंच उरई रोड पर सड़क किनारे पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कैथी और मनोरी के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लापर वाही बरतते हुए दिनेश को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। घटना के दौरान सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति को यूपी-112 पीआरबी को सूचना दी और सीएचसी कोंच में दिनेश को भर्ती कराया यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। दिनेश की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है। इस  घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली की मंडी चौकी इंचार्ज नीतीश कुमार सिपाही अभिषेक पाल सिपाही भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे ओर इस घटना के संबंध में जानकारी जुटाने लगे

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.