ग्राम परेथा में गेहूं की नरई में आग लगी खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर भागे
Share this page:
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
आग पर अगर काबू नहीं होता तो आग आगे नुकसान करती
*कोंच(जालौन)* तहसील क्षेत्र के ग्राम परैथा में मंगलवार दोपहर के समय गांव के किसान के खेत में गेहूं की पराली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल को खतरा पैदा हो गया और इलाके में इस आग को लेकर भारी अफरा तफरी मच गई इस आग कि सूचना पर
ग्रामीणों और किसानों के अनुसार आग तेज हवा के कारण तेजी से फैल रही थी।आसपास के खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान काफी चिंतित हो गए। किसानों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थिति को गंभीर होते देख गांव के किसानों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। गांव के किसान सुभाष चंद्र पटेल, दिनेश, जगदीश, कल्लू समेत कई ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मदद से खेतों की जुताई कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। किसानों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंची जिससे किसानों में नाराजगी है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में किसानों की फसल को नुकसान से बचाया जा सके। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के कई किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल जलकर खाक हो सकती थी।