लखनऊ नगर निगम ने जोन-आठ, जोन दो और जोनछह में चलाई सख्त कार्यवाही, प्लास्टिक व गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ ने सोमवार को शहर के विभिन्न जोनों में संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए अवैध प्लास्टिक, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। जोन-8, जोन-2 और जोन-6 में चलाए गए इन अभियानों के दौरान कई दुकानों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भारी जुर्माना वसूला गया।
*जोन-8 में प्लास्टिक और गंदगी पर सख्ती*
जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री जितेंद्र गांधी के नेतृत्व में 296 टीम की उपस्थिति में मेदांता अस्पताल के आसपास वृहद अभियान चलाया गया। यहां कई स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की।
प्लास्टिक नियमों के उल्लंघन एवं गंदगी फैलाने पर कुल 11 चालान जारी किए गए, जिनसे 15,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई।
*जोन-2 में दुकानों पर छापेमारी, 23,000 रुपये वसूले*
जोन-2 में जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री रामसकल यादव, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री राकेश कुमार खुड़साहा, श्री देवेंद्र कुमार वर्मा तथा 296 टीम के साथ आरटीओ पुल और आलमबाग पुलिस चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
यहां कुल 15 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से दो दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर 15,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं गंदगी फैलाने पर एक अन्य दुकान से 8,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
*जोन-6 में अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान*
जोन-6 में जोनल अधिकारी श्री अमरजीत यादव और जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में अटल प्रेरणा स्थल मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सिंगल-यूज़ प्लास्टिक उपयोग और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।