LUCKNOW / 13-04-2026

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का फूटा गुस्सा पुलिस कर्मियों की छुट्टियां हुई रद्द

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

उप संपादक संजय मिश्रा 

दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़कों पर श्रमिकों ने प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की। साथ ही गाड़ियों में आग लगा दी। नोएडा सेक्टर-62 से लेकर सेक्टर-82 तक श्रमिक सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

सोमवार को श्रमिकों के उग्र हुए विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। निर्देश दिए गए हैं कि जो भी पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, वह तत्काल 24 घंटे के भीतर वापस ड्यूटी जॉइन करें।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.