सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
बिहार नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी 15 अप्रैल यानि कल बिहार लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मंत्रिमंडल की संभावित सूची भी सामने आने लगी है.
जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इसे नई सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल का हिस्सा माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है. कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी.
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, पूरी मंत्रिमंडल सूची को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. फिलहाल, सभी की नजरें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और अंतिम सूची पर टिकी हुई हैं, जिससे नई सरकार की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
*जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री*
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
जमा खां
सुनील कुमार
*बीजेपी कोटे से ये बन सकते हैं मंत्री*
विजय कुमार सिन्हा
मंगल पांडेय
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
श्रेयसी सिंह
लखेंद्र पासवान
रमा निषाद
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
अरुण शंकर प्रसाद
संजय सिंह ‘टाइगर’
*LJPR, HAM, RLM से कौन-कौन मंत्री?*
एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है. संभावित नामों में
संतोष कुमार सुमन (हम)
संजय पासवान (एलजेपी)
संजय कुमार सिंह (एलजेपी)
दीपक प्रकाश (आरएलएम)