लखनऊ वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा किया गया स्वागत
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ विनीत खंड स्थित सेठ एम आर जयपुरिया सेमिनार हाल में "वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम" में देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह का लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने पुष्प गुच्छ देकर अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया वही विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया।
वही पूरब मंडल एक के पार्षद एवं पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूरब विधायक ओ पी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ लेकर स्वागत किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ वासियों से मिलने पर मुझे सुखद अनुभूति होती है दिल्ली में भी लखनऊ के लोग पहुंचते है तो मेरी कोशिश रहती है उनसे मुलाकात जरूर हो जाए। देश ही नहीं विदेश की यात्रा मेरे जिम्मे रहती है और यात्रा करनी पड़ती है लेकिन लखनऊ हर वक्त मेरे जहन में रहता है आपने मुझे चुनकर भेजा है संसद में। मुझे जो जिम्मेदारी आपने दी है मेरी कोशिश रहती है आपकी बात को रख सकू और उसे पूरा कर सकू।
मै जिस विभाग और मंत्री का कार्य होता है वो मै फोनकर उससे कहता हूं बीते 10 से 12 साल में लखनऊ में बहुत विकास हुआ है इसमें मुख्यमंत्री जी का भी पूरा सहयोग रहता है यही वजह है कि विकास लगातार हो रहा है।
कुछ ऐसी समस्याएं है जिन्हें दूर करना मुश्किल भी होता है। मेरी कोशिश रहती है मै आप लोगों से मिल सकू।
सांसद खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में भी कल मुझे जाना है।
अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा आज बढ़ी है आज बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। देश की जनता का सहयोग और प्रधानमंत्री की सक्रियता और उनके लिए गए फैसले ये मायने रखते है।
पश्चिमी एशिया की क्राइसिस चल रही है एक तरफ अमेरिका इजराइल दूसरी तरफ ईरान। सब लड़ रहे है एक दूसरे से।
लेकिन सबसे बड़ी सूझ बूझ की भूमिका भारत ने निभाई है। एलपीजी गैस और पेट्रोल की दिक्कते अन्य देशों में बहुत बढ़ गई है लेकिन भारत में नहीं है।
कुछ लोगों ने होल्डिंग लगाकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी।
कीमतें अन्य देशो में बढ़ी है लेकिन भारत में आज भी स्थिर है। युद्ध को लेकर समझौता की बात हो रही है लेकिन संकट बड़ा है। कब तक रहेगा ये भी कहना मुश्किल है। आज तेल लेकर जहाज स्टेट ऑफ़ हार्मोज से यदि निकल पा रहे है तो वो भारत के है। हमारे रिश्ते अमरीका से भी अच्छे है ईरान से भी अच्छे है।
पहले की अपेक्षा लखनऊ आज बेहतर है दुनिया के अन्य देशों में लोग आज ये कहते है मै जब जाता हूं तो मेरी बात होती है लोगों से।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि
रक्षामंत्री देश में बड़ी जिम्मेदारी होने के बावजूद लखनऊ में वरिष्ठ लोगों से मिलने और इनका आशीर्वाद लेते है कल गोमती नगर में एक कार्यक्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति से खुद मिले उनका हालचाल लिया। गोमती नगर लखनऊ का सबसे सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र है। लखनऊ का डेवलपमेंट और लखनऊ का विकास लखनऊ में हर आदमी की इच्छा है कि वो रहे रिटायरमेंट के बाद। लखनऊ में घर जैसा माहौल राजनाथ जी ने दिया है यहां। शिक्षा, रहने की व्यवस्था और यहां का खान पान यहां के लोगों की संस्कृति सभी कुछ शानदार है।
वरिष्ठ जन में राकेश चेटली ने लखनऊ शहर में पार्कों में लगाए गए ओपन जिम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया तो वही पंडित अरविंद शुक्ल ने लखनऊ में हो रहे बहुआयामी विकास के लिए धन्यवाद दिया। वरिष्ठ जनों में सीमा दुबे, मदन शुक्ला, राजेश वर्मा ने रक्षामंत्री जी से संवाद किया और अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय गोमती नगर स्टेशन, फ्लाईओवर, बहुआयामी विकास, परियोजनाओं पर आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह राठौर, पार्षद कौशल पाण्डेय, अरुण राय, अरुण तिवारी, राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद राजन, नामित पार्षद दीपू जायसवाल, मधुबाला त्रिपाठी, महांत्री प्रवीण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन स्थित रहे।