वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही की माता का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
अयोध्या। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही की माता जी का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका देहांत तारून क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव में हुआ। इस दुखद समाचार से पत्रकारिता जगत सहित पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। माता जी के निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक व पत्रकार साथियों में शोक की भावना फैल गई। इस आकस्मिक घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।