LUCKNOW / 05-04-2026

मुख्य मार्ग पर 'मौत का गड्ढा', अधिकारियों की अनदेखी से बड़े हादसे की आशंका

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email


यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश 

सह संपादक कपिल गुप्ता 

*कोंच* (जालौन) मुख्य मार्ग  स्थित नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर इन दिनों किसी बड़े हादसे के इंतजार में है सड़क के बीचों-बीच उखड़ा पड़ा सीवर चेंबर राहगीरों के लिए मौत का जाल साबित हो रहा है विडंबना यह है कि जिस मार्ग से तहसील और नगर पालिका के आला अधिकारी रोजाना गुजरते हैं उसी मार्ग पर मौजूद यह जानलेवा गड्ढा पिछले कई दिनों से उनकी नजरों से ओझल है
तस्वीरों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चेंबर का ढक्कन पूरी तरह उखड़ा  पड़ा है और स्थानीय नागरिकों ने अपनी सूझबूझ से वहां एक लकड़ी के सहारे नारंगी झंडा लगा दिया है ताकि दूर से आने वाले वाहन चालक इसे देख सकें। लेकिन रात के सन्नाटे और कम रोशनी में यह छोटा सा संकेत किसी भारी वाहन या तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार को बचाने में नाकाम साबित हो सकता है।
यह मुख्य मार्ग न केवल व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यहाँ नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज होने के कारण बड़ी संख्या में छात्राओं का भी आवागमन रहता है चेंबर की इस दयनीय स्थिति के कारण कभी भी कोई बड़ा वाहन इसमें फंस सकता है या कोई राहगीर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो सकता है स्थानीय दुकानदारों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है
दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से पुरजोर मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी होने से पहले इस चेंबर को तत्काल दुरुस्त कराया जाए यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन यहाँ कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.