LUCKNOW / 06-02-2026

नगर निगम लखनऊ संपूर्ण समाधान दिवस में 184 शिकायतें प्राप्त, माननीय महापौर की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email


यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 

लखनऊ नगर निगम लखनऊ द्वारा शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। समाधान दिवस की अध्यक्षता माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने की।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री विनय कुमार राय, समस्त जोनल अधिकारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शहर के विभिन्न जोनों से गृहकर एवं जलकर से संबंधित कुल 184 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं। गृहकर से संबंधित जोनवार कुल 160 आपत्तियाँ दर्ज की गईं, जिनमें जोन-1 से 82, जोन-2 से 9, जोन-3 से 17, जोन-4 से 8, जोन-5 से 5, जोन-6 से 19, जोन-7 से 15 तथा जोन-8 से 5 आपत्तियाँ शामिल रहीं। वहीं जलकर से संबंधित 24 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं।

समाधान दिवस के दौरान जीआईएस सर्वेक्षण के उपरांत प्राप्त कर निर्धारण संबंधी आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों में वार्षिक मूल्य में संशोधन कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई। मल्हार वार्ड, महानगर निवासी श्रीमती किरन लता सिंह के भवन का जीआईएस के अनुसार वार्षिक मूल्य 17,280 रुपये निर्धारित था, जिसे निस्तारण के पश्चात घटाकर 5,737 रुपये किया गया।

चिनहट द्वितीय वार्ड निवासी श्री गिरजा शंकर एवं श्रीमती गायत्री गौतम के भवन का वार्षिक मूल्य 47,250 रुपये से संशोधित कर 25,200 रुपये किया गया। चित्रगुप्त नगर वार्ड की निवासी श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता के भवन का वार्षिक मूल्य 54,000 रुपये से घटाकर 12,600 रुपये किया गया। न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड निवासी श्री जमील अहमद के भवन का वार्षिक मूल्य 18,000 रुपये से संशोधित कर 8,640 रुपये किया गया। वहीं शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड, गायत्रीपुरम निवासी श्री एन. के. गुप्ता एवं श्री के. के. गुप्ता के भवन का वार्षिक मूल्य 30,600 रुपये से घटाकर 12,600 रुपये निर्धारित किया गया।

माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने समाधान दिवस को नगर निगम और नागरिकों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि इससे आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भविष्य में भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में सहभागिता करें।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से गृहकर, जलकर, सफाई, कूड़ा उठान, सड़क मरम्मत, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता के साथ आमजन को राहत मिल रही है।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.