LUCKNOW / 01-02-2026

अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने किया संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति का किया अनावरण

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 

लखनऊ मिठाई चौराहा महानगर स्थित संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति का अनावरण किया साथ में विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान मौजूद रहें। 

महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मानवता, समानता और भाईचारे का उत्सव है। संत रविदास ने समाज में फैली बुराईयों को जड़ से समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, तो उनके विचार 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' आज भी हमें सही राह दिखाते हैं। 

एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि रविदास जयंती संत गुरु रविदास जी के सम्मान और उनके महान विचारों को याद करने के लिए मनाई जाती है उन्होंने अपनी शिक्षाओं, उपदेशों और भक्ति के माध्यम से लोगों को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया उनका मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और किसी भी व्यक्ति को जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर छोटा-बड़ा नहीं समझना चाहिए।

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इंदल गौतम, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, अशोक तिवारी, विनायक पांडे, चेतन बिष्ट, आनंद पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अमित त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.