LUCKNOW / 29-01-2026

महापौर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की शिष्टाचार भेंट

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 

लखनऊ   महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल  ने बुधवार को माननीय उपमुख्यमंत्री, आदरणीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ, जिसमें प्रदेश एवं शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने नगर विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने लखनऊ शहर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की पहलों की जानकारी साझा की। यह मुलाकात सकारात्मक विचारों, प्रेरणादायी संदेशों और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण रही।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने शहर के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को और अधिक मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.