LUCKNOW / 29-01-2026

शिवगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ 

सह संपादक कपिल गुप्ता 

शिवगढ़ (रायबरेली)। रायबरेली जिले के शिवगढ़ कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक हरिशंकर पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य शिवपाल यादव द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। जिसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विशेष आकर्षण छात्रों द्वारा आग के गोले के बीच से छलांग लगाकर किया गया साहसिक प्रदर्शन रहा, जिसने सभी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार वितरण लैब टेक्नीशियन संगीत मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भानु यादव, शैलेंद्र, महादेव, आलोक वर्मा, आचार्या बहन किरन त्रिवेदी, अपूर्वा त्रिपाठी, आकांक्षा शुक्ला, विभा सिंह, प्रिया त्रिवेदी, क्षमा सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.