PRADESH / 03-10-2024

सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में सभी वर्ग जाति को भाजपा से जोड़ने पर जोर

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email

सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में सभी वर्ग जाति को भाजपा से जोड़ने पर जोर

सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र सहसंयोजक नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हलवासिया कोर्ट हाल में आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की तथा द्वितीय चरण में अभियान की सफलता के लिए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

आनंद द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकतार्ओं के अथक परिश्रम से सदस्यता अभियान का प्रथम चरण ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ है और लखनऊ महानगर में 3 लाख से अधिक सदस्य जोड़ने में सफल हुए हैं। पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को  पूरा कर चुके जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारीयों को बधाई दी और लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा।4 अक्टूबर को मंडल समीक्षा बैठक करनी है और मंडल के कमजोर शक्ति केंद्र और बूथ को चिन्हित  करना है और वहां विशेष सक्रियता के साथ लोगों को भाजपा सदस्य बनना है। 6 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनना अनिवार्य है ।सक्रिय सदस्य ही संगठन पुनर्गठन में पार्टी पदाधिकारी बन सकेंगे जो आगामी समय में पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 नीरज सिंह ने कहा कि हमारे सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से कार्य करते हुए लखनऊ को सदस्यता अभियान में अग्रणी स्थान पर पहुंचाया है। द्वितीय चरण में भी अभियान को गति देते हुए सभी मोर्चे के सदस्यों को अपने जाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विभिन्न कॉलोनी, मोहल्ले, बस्ती और संस्थानों में जाकर सदस्यता अभियान चलाना है ।इसके बाद सभी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में कैंप लगाकर और प्रभात फेरी करके लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। बाजारों में स्थान चयनित करके स्टॉल लगा कर भी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने पर जोर दिया। नीरज सिंह ने कहा कि हमें विभिन्न प्रबुद्धवर्गों शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, अधिवक्ता, गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, चित्रकार, इंजीनियर सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है।

एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि हमें सभी वर्गों के बीच में पहुंचकर प्राथमिक सदस्यता करनी है।हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए कि अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनें और इसके लिए अधिक से सभी लोग सदस्यता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में आयोजित बैठक में मोहसिन राजा,अशोक तिवारी, गिरीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी, रजनीश गुप्ता सहित महानगर पदाधिकारी,पार्षद, मंडल अध्यक्ष और अभियान टोली सदस्य उपस्थित रहे।

प्रवीण गर्ग 
मीडिया प्रभारी

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.