लखनऊ शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी द्वारा महंगाई बेरोजगारी सेम टी जनहित मुद्दों को लेकरकिया गया धरना प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
समाजवादी पार्टी जिला शाहजहांपुर महानगर कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ डीजल पेट्रोल गैस बिजली बिल के दामों में भारी वृद्धि एवं शाहजहांपुर महानगर की जर्जर सड़कें किसान भाइयों को खाद उर्वरक न मिलना खाद की काला बाजारी एवं शाहजहांपुर से पुवायां रोड पर सिधौली के पास महानंदपुर ग्राम के पास फर्जी टोल प्लाजा का संचालन के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जनाब तनवीर खान और महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल की अगुवाई में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई, बिजली महंगी, पेपरलीक, सिलेण्डर के बढ़े दाम के साथ शाहजहांपुर महानगर की सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब एवं जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शाहजहांपुर से पुवाया रोड पर सिधौली के पास महानंदपुर ग्राम के पास में फर्जी टोल का संचालन किया जा रहा है जिससे जनता व किसानों में भारी रोष है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव श्री रंणजय यादव सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव जनाब सैयद रिजवान सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष श्री उत्पल यादव छात्र सभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रसून कुमार कनौजिया सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष जनाब हाफिज अंसारी सपा जिला उपाध्यक्ष जनाब अजफर अली उर्फ गुड्डू सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण कठेरिया सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गायत्री वर्मा सपा नेता श्री जितेंद्र यादव उर्फ अड्डू पूर्व सभासद श्री दुर्गेश कुमार गुप्ता सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्री नरवीर फौजी सपा सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष श्री तेजपाल यादव सपा नेता डॉक्टर दोदराम वर्मा सपा नेता श्री लखन प्रताप सिंह सपा महानगर कोषाध्यक्ष सचिन सक्सेना भोजवाल सपा महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम सपा महानगर उपाध्यक्ष श्री सर्वेश यादव सपा महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट विशाल राणा सपा महानगर उपाध्यक्ष रोहित यादव सपा महानगर उपाध्यक्ष अतुल मौर्य सपा महानगर उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र कश्यप सपा महानगर उपाध्यक्ष श्री हरेराम मिश्रा सपा महानगर सचिव श्री अर्जुन सिंह राठौर सपा महानगर सचिव श्री चौधरी अनिल भोजवाल सपा महानगर सचिव श्री हिमांशु गुप्ता सपा महानगर सचिव श्री नीरज राणा सपा नेता श्री अभय शंकर सपा महानगर सचिव श्री नितिन भोजवाल सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी सपा नगर सचिव श्री सुखी टुटेजा सपा नेता श्री अक्षय कुमार भोजवाल सुरजीत यादव रहमान शोभित सुभान विश्वनाथ गुप्ता सुनील यादव अवनीश कुमार कनौजिया सिद्धार्थ भोजवाल जनाब परवेज शोभित श्री रवि सक्सेना भोजवाल काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।