LUCKNOW / 13-06-2026

महामंडलेश्वर दंदरौआ सरकार ने मां भुवनेश्वरी मंदिर में भक्तों को दिया आशीर्वाद

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश 

सह संपादक कपिल गुप्ता 

महामंडलेश्वर दंदरौआ सरकार महंत रामदास का शुक्रवार देर शाम कोंच आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। नगर स्थित सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं और समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत कर उनकी आरती उतारी। महंत श्री ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।
पुरुषोत्तम मास को लेकर गांधी नगर में कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज के सामने स्थित मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में 16 मई से पार्थेश्वर निर्माण एवं महारुद्राभिषेक कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में महामंडलेश्वर दंदरौआ सरकार महंत रामदास ने मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर पहुंच कर दर्शन और पूजन-अर्चन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। महामंडलेश्वर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्थेश्वर निर्माण एवं महारुद्राभिषेक कार्यक्रम 15 जून तक जारी रहेगा। महामंडलेश्वर के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार और दीक्षा कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए। कई श्रद्धालुओं और युवाओं ने इन धार्मिक विधि-विधानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महामंडलेश्वर के आगमन पर मंदिर के महंत शिवकांत शास्त्री, अखिलेश बबेले, मृदुल दांतरे, रामकिशोर पुरोहित, मनोज दूरवार, विष्णुकांत शास्त्री, मनोज सीरौठिया आदि श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी आरती उतारी गई

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.