LUCKNOW / 13-06-2026

चोरी की योजना बना रहे दो लोगों को दबोचा पुलिस ने, तमंचा बरामद

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश 

कोंच  चोरी की योजना बना रहे दो लोगों को थाना नदीगांव पुलिस ने धर दबोचा, उनके पास से तमंचा कारतूस व सेंध लगाने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
नदीगांव थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह चौहान की अगुवाई में उप निरीक्षक मुकेश द्विवेदी, कांस्टेबल देवेश कुमार, गजेंद्र सिंह, सुमित पाठक ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नदीगांव कस्बा स्थित गौरैया माता मंदिर तिराहे से विनय शर्मा उर्फ सौरभ पुत्र कमलेश और रिंकू शर्मा पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लोहई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लोहे का सब्बल, लोहे का कटर, चाकू, प्लायर्स आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 313 बीएनएस, 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्त कस्बा नदीगांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.