लखनऊ सरोजिनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह कार्यालय पर आयोजित हुआ जन सुनवाई कार्यक्रम
Share this page:
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कुशल नेतृत्व एवं संवेदनशील मार्गदर्शन में पराग स्थित कार्यालय पर टीम_राजेश्वर द्वारा प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
जनसेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के मूल मंत्र के साथ माननीय विधायक जी निरंतर क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। #टीम_राजेश्वर भी इसी संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक तक सहायता एवं सहयोग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।